ख़्वाब की ताबीर

कोई मिले ख़्वाब की ताबीर बताए मुझे
या मिले कोई उसकी तस्वीर बनाने के लिए
कोई जाए, पूछ आए उनकी खैरियत 
या खुदा खुद आए रौशनी दिखने के लिए।

ख्वाबों की सल्तनत में अरसा गुजारा है मगर
सितारे मिले है बुझे-बुझाए मुझे
जज्बातों में तुलने का ग़म नहीं मगर
किसी के आंसू की ताकत जीत जाए मुझे

कभी हो ये भी के, वो ढूंढे 
मगर ना पाए मुझे
तलब उसको भी हो मेरी तरह
या फिर वो याद भी ना आए मुझे।

Comments

Popular posts from this blog

खामोशी

respect