तू
मैने यू बदला है खुदको,
की मोहब्बत है तुझसे
मगर तेरी चाहत नहीं
तू दूर है,
और तेरी जरूरत नहीं
तू हकीकत है एक टीसभरी,
मगर ख्वाब नहीं
तू ख्वाइश नहीं
तो आजमाइश भी नहीं
तू क्षितिज नहीं
तू आसमान हैं
ऊपर देखूं तो
तू दूर सही
मगर साथ है
आंखे बंद कर के
एक गहरी सास का फैसला है
तू एहसास है
तू कुछ खास नहीं अब
तू मेरी रूह की आवाज है।
Comments
Post a Comment